मुंबई: रासायनिक परीक्षण में पटाखों में जहरीले पदार्थों का चला पता, सरकार को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई स्थित आवाज फाउंडेशन ने रासायनिक परीक्षण के दौरान पटाखों में अत्यधिक जहरीले पदार्थों की मौजूदगी का पता चलने के बाद पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखा है। गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ने बृहस्पतिवार को पटाखों में शोर के स्तर और रसायनों की मौजूदगी का आकलन करने के लिए अलग-अलग परीक्षण किए थे। ये …

मुंबई। मुंबई स्थित आवाज फाउंडेशन ने रासायनिक परीक्षण के दौरान पटाखों में अत्यधिक जहरीले पदार्थों की मौजूदगी का पता चलने के बाद पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखा है। गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ने बृहस्पतिवार को पटाखों में शोर के स्तर और रसायनों की मौजूदगी का आकलन करने के लिए अलग-अलग परीक्षण किए थे।

ये भी पढ़ें- Video: मंत्री ने जड़ा थप्पड़, समस्या बताने आई थी महिला, कांग्रेस ने पूछा- बर्खास्त करेंगे?

फाउन्डेशन की संयोजक सुमैरा ए. ने कहा कि महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) के साथ संगठन ने पटाखों के शोर के स्तर का परीक्षण किया और सामने आया कि वे सभी 120 डेसिबल की अनुमेय सीमा के भीतर पाये गए। उन्होंने कहा कि हालांकि, संगठन द्वारा स्वतंत्र रूप से किए गए एक परीक्षण में पटाखों में आर्सेनिक, सल्फर और क्लोरीन जैसे जहरीले रसायनों की उपस्थिति का खुलासा हुआ है।

संयोजक ने कहा कि संगठन ने पुलिस और राज्य सरकार को पत्र लिखकर उनसे यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित रसायन वाले पटाखों का महाराष्ट्र में किसी भी सूरत में उत्पादन, बिक्री या इस्तेमाल नहीं किया जाए।

ये भी पढ़ें- आदमपुर उपचुनाव: बिश्नोई बोले- हुड्डा ने तंवर पर करवाया जानलेवा हमला, वह दलित-विरोधी हैं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म