मुरादाबाद: मिठाई की दुकान का शटर काट चोरों ने उड़ाई 20 हजार नगदी
मुरादाबाद, अमृत विचार। दिवाली के मौके पर चोर भी चूकने को तैयार नहीं हैं । अगवानपुर में एक मिठाई की दुकान का शटर तोड़कर कैश बाक्स में रखे 20 हजार रुपए नगदी व सामान चोर समेट ले गए। पीड़ित व्यापारी ने तहरीर देकर चोरी सामान व नगदी बरामद करने की मांग की है। सिविल लाइंस …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दिवाली के मौके पर चोर भी चूकने को तैयार नहीं हैं । अगवानपुर में एक मिठाई की दुकान का शटर तोड़कर कैश बाक्स में रखे 20 हजार रुपए नगदी व सामान चोर समेट ले गए। पीड़ित व्यापारी ने तहरीर देकर चोरी सामान व नगदी बरामद करने की मांग की है।
सिविल लाइंस थाना में अगवानपुर नगर पंचायत के मोहल्ला सैफियान निवासी इरशाद के मुताबिक स्टेशन रोड खजूर की मस्जिद में उनकी मिठाई की दुकान है। शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए। रविवार को सुबह दुकान पर वह वापस लौटे।
दुकान की शटर का ताला टूटा मिला। छानबीन में पता चला कि शटर तोड़कर अंदर घुसे चोर कैश बाक्स से बीस हजार रुपये की नकदी के अलावा मिठाई चोरी करके ले गए। चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष है। अगवानपुर चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इरशाद ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। चोरों की तलाश में पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
ये भी पढ़ें:- अजीब संयोग! गुजरात की इस सीट पर जो पार्टी जीतती है, सरकार उसी की बनती
