बरेली: फूलों पर महंगाई की मार, घर सजाना हुआ मुश्किल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जितना महत्व दीपावली पर रोशनी का है उतना ही महत्व घर को सजाने का है। पहले फूलों और बंदरवार से घरों को सजाया जाता था। लेकिन इस बार हर घर में ऐसा होना मुश्किल है। कहने को प्राकृतिक खूबसूरती का अहसान तभी होता है जब घरों को फूलों से सजाया जाए। घरों को …

बरेली, अमृत विचार। जितना महत्व दीपावली पर रोशनी का है उतना ही महत्व घर को सजाने का है। पहले फूलों और बंदरवार से घरों को सजाया जाता था। लेकिन इस बार हर घर में ऐसा होना मुश्किल है। कहने को प्राकृतिक खूबसूरती का अहसान तभी होता है जब घरों को फूलों से सजाया जाए। घरों को फूलों से सजाने के लिए गेंदों के फूलों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हे। लेकिन इस बार गेंदा फूल महंगा हो गया है। पिछले साल दीपावली पर जहां थोक में गेंदा 60 से 70 रुपये किलो बिका था।

ये भी पढ़ें- बरेली: प्रेमिका से विवाद होने पर प्रेमी ने खाया जहर, हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

वहीं इस बार दीपावली के अवसर पर 150 रुपये किलो तक पहुंच गया। दीपावली पर गेंदे के फूल की मांग बढ़े-बढ़े शहरों में से अधिक रहती है। जिस कारण दीपावली पर हर वर्ष की तरह गेंदा की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में उनके रेटों में भी उछाल आ जाता है। पिछले साल के अपेक्षा इस बार गेंदा के रेटों में दोगुने का अंतर आया है। इतने महंगे होने के बाद भी गेंदा के फूलों की बिक्री में कमी नहीं आई है। क्योंकि फूल व्यापारियों को यह पता है कि गेंदा का फूल कितना भी महंगा हो जाए लेकिन बिकना जरूर है।

वो इसलिए क्योंकि दिवाली पर बिना गेंदे के फूल से घर की सजावट नजर ही नहीं आती है। दीपावली पर घर गेंदे के फूल से सजाने से चार चांद लग जाते हैं। लेकिन फूलों पर महगांई की मार से अब हर कोई दिखावटी फूलों की माला खरीदता दिख रहा है। बीते साल गुलाब के दाम 80 से 120 रुपये किलो था। लेकिन गुलाब इस बार 200 रुपये किलो तक बिक रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: मामूली विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

 

संबंधित समाचार