बरेली: सड़कों पर जनता, ट्रैफिक व्यवस्था हुई धड़ाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई है। वहीं अपने-अपने घरों के लिए जाने के लिए बस अड्डो पर भी भारी संख्या में यात्रियों के आने जाने का सिलसिला जारी है। जिस कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। ट्रैफिक विभाग के …

बरेली, अमृत विचार। शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई है। वहीं अपने-अपने घरों के लिए जाने के लिए बस अड्डो पर भी भारी संख्या में यात्रियों के आने जाने का सिलसिला जारी है। जिस कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। ट्रैफिक विभाग के दावे आज हवा हवाई होते नजर आए। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। धरतेरस के दूसरे दिन भी लोगों ने जमकर बर्तन, बाइक, जरूरी सामान की खरीदारी की।

ये भी पढ़ें- बरेली: दबंगों ने लाठी-डंडे से की महिला की पिटाई, आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस

किला से लेकर कुतुबखाना, श्यामतगंज बाजार, साहूकारा में ग्राहक कपड़े, ज्वैलरी आदि खरीदते नजर आए। हालाकि शनिवार को भी धनतेरस के उपलक्ष्य में लोगों ने खरीदारी की थी। आज दूसरे दिन भी इसका योग होने से बाजार में इसका खासा असर देखने को मिला। जिस कारण बाजार में लोग घंटो जाम में फस रहे हैं। हांलाकि ट्रैफिक विभाग के सिपाही कोतवाली के सामने कुतुबखाना बाजार की तरफ बड़े वाहनों के जाने पर रोक लगी थी। उसके बाद भी बाजार के हालात बहुत खराब थे।

जेबकतरे और जहरखुरानी गिरोह रहा सक्रिय
त्योहारी पर्व शुरू होते ही जहरखुरानी और जेबकतरों का गिरोह सक्रिय हो जाता है। जिसके चलते बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों की जेब से भीड़ का फायदा उठा कर जेबकरते अपना हाथ साफ करते नजर आए। कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की तो कई पुलिस के चक्कर में न फंसने के चलते बगैर शिकायत किए ही चले गए। शनिवार को तो जहरखुरानी गिरोह ने पांच लोगों को अपना शिकार बनाया था। जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया गया था। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में जब एसपी ट्रैफिक से बात कि गई तो उन्होंने बताया सभी प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया है। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कितने लोगों की डयूटी लगी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: फूलों पर महंगाई की मार, घर सजाना हुआ मुश्किल

संबंधित समाचार