बरेली: डॉक्टर के व्यवहार से परेशान मरीजों ने काटा हंगामा, धरने पर बैठे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में डॉक्टर के व्यवहार से नाराज मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। वार्ड के बाहर आकर धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड में 5 मरीज भर्ती हैं, उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ए एम अग्रवाल ने उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं किया …

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में डॉक्टर के व्यवहार से नाराज मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। वार्ड के बाहर आकर धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड में 5 मरीज भर्ती हैं, उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ए एम अग्रवाल ने उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं किया और ना ही कोई संतोषजनक उनकी जांच के बारे में जवाब दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

इस बात से नाराज होकर सभी मरीज इकट्ठे होकर हार्ट वार्ड के बाहर धरने पर बैठ गए और डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि सही समय पर डॉक्टर मरीजों को देखने नहीं आते हैं। अगर आते भी हैं तो मरीज व तीमारदार से दुर्व्यवहार करते हैं। सही जवाब नहीं देते हैं कितनी प्लेटनेट गिरी है क्या इलाज चल रहा मरीज कब तक ठीक होंगे।

इस प्रकार कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते। इससे नाराज मरीजों ने आज बाहर आकर धरना प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए जैसे ही सीएमओ डाक्टर बलवीर सिंह को इसका पता चला वह वहा पहुंच गए और पहुंचते ही निर्देशित दिया कि भविष्य में डॉक्टर को मरीजों के प्रति विनम्र व्यवहार रखें। इस अवसर पर सीएमओ डॉ बलवीर सिंह ने बताया कि इलाज ठीक चल रहा है इलाज में कोई कमी नहीं है। जो नाराजगी है वह डॉक्टर के व्यवहार को लेकर है। भविष्य में इस प्रकार का कोई भी काम ना करें। डाक्टरों को समझा दिया गया है।

इस दौरान बड़ा बाजार की रहने वाली निधि पुत्री सुमेरी लाल ने बताया कि वह 5 दिन से डेंगू वार्ड में भर्ती हैं। उसका कहना है कि डॉक्टर राउंड पर आए और परिजनों ने पूछा तो हम से कहा बाहर चले जाओ। डॉक्टर ने बड़ा दुर्व्यवहार किया। इसी प्रकार एक नीरज देवी एडवोकेट पुत्री गोविंद सिंह रिछोला नवाबगंज की रहने वाली हैं।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर ए एम अग्रवाल का व्यवहार बड़ा ही रूष्ट और असंतोषजनक था। उन्होंने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। ना हमें कोई जांच के बारे में बताया। ना हमारी प्लेटों के बारे में बताया। हम डेंगू वार्ड में भर्ती हमारी कोई केयर नहीं हो रहा है। इस प्रकार अनेक मरीजों ने सीएमओ डॉ बलबीर सिंह ने डेंगू वार्ड के मरीजों को शांत किया और धरने पर बैठे मरीजो को वापस वार्ड में भेज दिया।

यह भी पढ़ें बरेली: फूलों पर महंगाई की मार, घर सजाना हुआ मुश्किल

संबंधित समाचार