आज का राशिफल: 17 जुलाई 2020
मेष- कार्यक्षेत्र में अगर आप यह महसूस कर रहे हैं कि आपको रिस्क लेना पड़ सकता है। तो ऐसे में आप आज इस मामले में अकेले पड़ सकते हैं। हो सकता है जिनसे मदद की उम्मीद हो वह ही साथ न दें। हालांकि कुछ पुराने साथी मदद करेंगे। वृष- राशि का स्वामी शुक्र प्रथम तन …
मेष- कार्यक्षेत्र में अगर आप यह महसूस कर रहे हैं कि आपको रिस्क लेना पड़ सकता है। तो ऐसे में आप आज इस मामले में अकेले पड़ सकते हैं। हो सकता है जिनसे मदद की उम्मीद हो वह ही साथ न दें। हालांकि कुछ पुराने साथी मदद करेंगे।
वृष- राशि का स्वामी शुक्र प्रथम तन प्रमुख केन्द्र भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि का संकेत दे रहा है। चन्द्रमा उच्च भाव में होने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारी दी जा सकती हैं और आपके कंधों पर भार बढ़ जाएगा।
मिथुन- काफी समय के बाद आज आपको अपने व्यक्तिगत जीवन पर सोच-विचार करने की फुर्सत मिलेगी। व्यापार से संबंधित सभी कार्यों के लिए आज का दिन शुभ है। घर में शुभ प्रसंग का आयोजन करने पर विचार हो सकता है। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ हो सकता है।
कर्क- आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। एक के बाद एक काम लाइनअप होंगे। शाम तक थकान महसूस होगी। लेकिन कुछ अधूरे कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा का भी योग है। हो सकता है कि जल्दी ही आप किसी नए कारोबार के बारे में भी बात करें।
सिंह- आज के दिन आपको अपने कामकाज के अलावा रोमांस और मन की इच्छाओं का भी ध्यान रखना पड़ेगा। भाग्य की एक रेखा आपके जीवन में खींची जा रही है। कभी-कभी ज्यादा परिश्रम करते करते जब आप बोर हो जाते हैं तो मनोरंजन में खो जाते हैं।
कन्या- अपने जीवन में रचनात्मक कार्य की बजाय प्रेम, रोमांस और लक को ही आपने ज्यादा महत्व दिया है। ध्यान रखें कि मेहनत के बलबूते तो व्यक्ति किस्मत बना सकता है लेकिन किस्मत के ही भरोसे बैठकर जीवन में कुछ बड़ा प्राप्त नहीं किया जा सकता है। इसलिए मेहनत करना न छोड़ें।
तुला- अपने स्वास्थ्य को लेकर आज के दिन आपको कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए। अन्यथा आपकी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है। आज के दिन किसी स्थायी संपत्ति को खरीदने में किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें। किसी जानकार या बड़े-बुजुर्ग की राय जरूर ले लें।
वृश्चिक- आपके जीवन में इस समय कई प्रकार के बदलाव और उतार-चढ़ाव आ रहे हैं। इसमें काफी कुछ सुखद अनुभव होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। क्योंकि आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है तो आज आपके सहयोगी भी आपके व्यक्तित्व से काफी प्रभावित होंगे।
धनु- आपके जीवन में नफरत और प्रेम का लेखा-जोखा बराबर रहता है। आपमें से कई लोग ऐसे हैं जिनको इन दिनों अपने गृहस्थ जीवन को संवारने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है। कुछ लोग अपने प्रेम संबंधों को विवाह में तब्दील करने की कोशिश भी कर सकते हैं।
मकर- आज के दिन आप अपने करियर को लेकर कुछ ज्यादा ही सजग होंगे। परिवार के प्रति भी अपने दायित्वों को निर्वहन करेंगे। अगर नौकरी में हैं तो आपके पुरस्कृत होने का योग है। व्यवसाय में भी आपको लाभ मिल सकता है। आने वाले समय में आपके लिए कुछ सुखद स्थितियां बन सकती हैं।
कुंभ- आज आपको अपने मन पर नियंत्रण रखना होगा। वरना हो सकता है कि कार्यक्षेत्र में आपका काम काफी डिस्टर्ब हो। कहीं से अचानक किसी डील के भी फाइनल होने का भी योग बन रहा है। मित्रों और परिजनों के साथ वार्ता-व्यवहार में सावधानी बरतें।
मीन- बुध ग्रह की सहायता से आप अपने कार्यक्षेत्र में इस समय अच्छी ख्याति और यश बटोर सकते हैं। अगर कार्यों के प्रति गंभीरता रखेंगे तो आपको लाभ ही लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नौकरी-धंधे में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी।
