बरेली: पेट्रोल पंप पर ठेकेदार से मारपीट कर लूटी चेन, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
बरेली, अमृत विचार। पेट्रोल पंप पर तेल डलवाते समय अचानक चार-पांच लोग वहां पर आ गए और ठेकेदार के साथ मारपीट कर उनकी चेन लूट ली और वहां से फरार हो गए। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। ये भी पढ़ें- बरेली: …
बरेली, अमृत विचार। पेट्रोल पंप पर तेल डलवाते समय अचानक चार-पांच लोग वहां पर आ गए और ठेकेदार के साथ मारपीट कर उनकी चेन लूट ली और वहां से फरार हो गए। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें- बरेली: महिला को देखकर की अश्लील हरकत, विरोध करने पर पीटा
किला के गढ़ी चौकी निवासी आयुष गुप्ता ने बताया कि वह ठेकेदार हैं। रविवार की दोपहर में वह डीडीपुरम में पेट्राेल पंप पर कार में तेल डलवाने गए थे। इसी बीच वहां पर चार-पांच लड़के आ गए और उन्होंने उनके साथ मारपीट की उनकी चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। मारपीट की यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- बरेली: वाह रे खाद्य विभाग… बड़ों पर मेहरबान, छोटों का पकड़ा जा रहा गिरेबान
