मुरादाबाद: जरूरतमंदों के बीच जाकर बांटे उपहार… दी शुभकामनाएं, पुलिस की पहल ने जीता लोगों का दिल
मुरादाबाद, अमृत विचार। देश व समाज की सुरक्षा में सर्वस्व न्योछावर करने को तत्पर खाकी ने रविवार को उन बच्चों वह बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी, जो जिंदगी में प्रतिकूल परिस्थिति व विपरीत हालात का सामना करने को मजबूर हैं। वृद्धाश्रम व बालगृह की चारदीवारियों में कैद ऐसे बच्चों और बुजुर्गों ने नेक दिल …
मुरादाबाद, अमृत विचार। देश व समाज की सुरक्षा में सर्वस्व न्योछावर करने को तत्पर खाकी ने रविवार को उन बच्चों वह बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी, जो जिंदगी में प्रतिकूल परिस्थिति व विपरीत हालात का सामना करने को मजबूर हैं। वृद्धाश्रम व बालगृह की चारदीवारियों में कैद ऐसे बच्चों और बुजुर्गों ने नेक दिल पुलिस कर्मियों का दिल खोलकर स्वागत किया। दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रकाश में आई पुलिस कर्मियों व बच्चों व बुजुर्गों के मुलाकात की मनोहर तस्वीरों ने हजारों चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : शहर से लेकर देहात तक निर्बाध विद्युतापूर्ति की तैयारी, 31 तक छुट्टियों पर रोक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर उन्होंने जिले में सभी पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों के अलावा थाना प्रभारी वह चौकी इंचार्ज को उन जरूरतमंदों के बीच जाने का आदेश दिया था, जिनके चेहरे पर दीपावली के पर्व पर भी उदासी छाई है।

परिस्थिति व हालात के कारण अपनों से दूर हुए देवास व लाचार बुजुर्गों को उपहार देने का आदेश दिया गया। एसएसपी के आदेश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संबंधित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में जरूरतमंदों की तलाश शुरू हुई। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने सिटी कोतवाली क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों को मिठाई पटाखे फुलझड़ी देकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।

जबकि एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने वृद्ध आश्रम जाकर बुजुर्गों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए उनके बीच उपहार बांटा। सिविल लाइन सीओ अनूप कुमार, सिटी कोतवाली के प्रभारी सीओ विश्व दीपक सिंह समेत सभी थानेदारों ने अपने-अपने क्षेत्र में जरूरतमंदों को उपहार बांटा। देहात क्षेत्र के भी सभी थाना थाना क्षेत्रों में जरूरतमंदों को उपहार भेंट किया गया। पुलिस की दरियादिली व अपनत्व के भाव जरूरतमंदों को ज़िंदगी जीने की नई संजीवनी दे गया।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : दिवाली से पहले इंडिया की जीत पर झूमे क्रिकेट प्रेमी, मनाया जश्न
