आज का राशिफल। 24 अक्टूबर, 2022
मेष आज अपने काम की शैली पर बदलाव ला सकते हैं। घनिष्ठों की सलाह पर अमल करें। धर्म-कर्म के प्रति आप रुचि ले सकते हैं। संतान को कोई महंगा उपहार दे सकते हैं। मधुमेह के रोगियों समस्या हो सकती है। वृष आज का दिन आपके लिए शुभ है। कठिन कार्यों को मेहनत के बलबूते पूरा …
मेष
आज अपने काम की शैली पर बदलाव ला सकते हैं। घनिष्ठों की सलाह पर अमल करें। धर्म-कर्म के प्रति आप रुचि ले सकते हैं। संतान को कोई महंगा उपहार दे सकते हैं। मधुमेह के रोगियों समस्या हो सकती है।
वृष
आज का दिन आपके लिए शुभ है। कठिन कार्यों को मेहनत के बलबूते पूरा कर लेंगे। व्यापार में आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ बैठकर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।
मिथुन
आज कारोबार में आपको कुछ नई नीतियां बनानी पड़ सकती हैं। आप कोई महत्वपूर्ण बात गलती से भूल सकते हैं। पड़ोसी आपसे नाराज हो सकते हैं। घर के कार्यों में नौकरों का पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पाएगा।
कर्क
आज दांपत्य जीवन में अत्यंत सुखी रहेगा। व्यापार में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिए दिन बेहतरीन है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कमीशन संबंन्धित कारोबार में बढ़ोत्तरी हो सकती है ।
सिंह
आज परिवार में तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए ख़रीदारी कर सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। बच्चों पर विशेष ध्यान रखें। मित्रों के साथ बहस से बचें ।
कन्या
आज परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। बेवजह चिड़चिड़ेपन के कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। दूसरों की कमियां ढूंढ़ने से आपको बचना चाहिए। घर के बुजुर्गों का सम्मान करें।
तुला
आज आपको मेहनत के मुक़ाबले लाभ कम मिलेगा। इस समय यात्रा करने से बचना चाहिए। बनते कार्यों में बाधा आने की संभावना है। शोध संबंधित कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। महिला जातक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। परिवार में अच्छा महौल रहेगा। नया वाहन व बहुमूल्य वस्तु खरीदने का प्लान बनाएंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
धनु
आज व्यापार में आप नई नीतियां बना सकते हैं। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। अपनी सुविधाओं पर काफी धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर आप निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
मकर
आज दूसरों के काम में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। सुबह आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आपके गुणों की लोग प्रशंसा करेंगे। आपको स्वार्थी व्यवहार को त्यागना चाहिए। घर में अचानक रिश्तेदार आ सकते हैं।
कुंभ
आज मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। युवा वर्ग करियर को लेकर लापरवाह न हों। पेट में गर्मी की समस्या हो सकती है। घर में आपका मन नहीं लगेगा।
मीन
आज का दिन कारोबारियों के लिए शुभ है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा हो सकती है। होटल कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। धार्मिक संस्थाओं से आप जुड़ सकते हैं।
