छत्तीसगढ़: पत्नी के दहेज नहीं लाने पर पति ने की दूसरी शादी, विरोध पर भाई से कराया रेप, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से एक पति की क्रूरता का मामला सामने आया है। जहां एक पति ने पत्नी के दहेज नहीं लाने पर पहले तो दूसरी शादी कर ली। फिर विरोध करने पर अपने ही छोटे भाई से पत्नी का दुष्कर्म कराया। वहीं जब सास-ससुर ने विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। इसके बाद महिला अपने …

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से एक पति की क्रूरता का मामला सामने आया है। जहां एक पति ने पत्नी के दहेज नहीं लाने पर पहले तो दूसरी शादी कर ली। फिर विरोध करने पर अपने ही छोटे भाई से पत्नी का दुष्कर्म कराया। वहीं जब सास-ससुर ने विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। इसके बाद महिला अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: दिवाली पर अपराध रोकने पुलिस का पैदल मार्च, जगह-जगह चेकिंग, संदिग्धों से पूछताछ

बता दें मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शहर से करीब 10 किमी दूर एक गांव में महिला की शादी तीन माह पहले ही जुलाई में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। बार-बार महिला को दहेज नहीं लाने की वजह से ताने मारता। इसके करीब डेढ़ माह बाद वह एक अन्य महिला को घर लेकर आ गया।

वहीं पत्नी ने जब महिला के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसने दूसरी शादी कर ली है। यह उसकी पत्नी है। इसके बाद भी उसने उसे प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा। आरोप है कि चार अक्टूबर को आरोपी पति और उसकी दूसरी पत्नी ने महिला से मारपीट की। फिर जबरदस्ती कमरे में ले गए। इसके बाद उसने अपने छोटे भाई को बुलाया और पहली पत्नी का दुष्कर्म कराया।

जिसके बाद महिला ने यह सब बातें अपने सास-ससुर को बताईं, लेकिन उनके रोकने का भी कोई असर नहीं पड़ा। इस पर महिला अपने मायके पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। वे महिला को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ पुलिस ने 2020 से बस्तर में माओवादियों के आठ आपूर्ति नेटवर्क किये ध्वस्त, 38 गिरफ्तार