बरेली: हमले में घायल महंत की उपचार के दौरान मौत, चिलम पिलाने को मना करने पर आरोपियों ने किया था हमला
बरेली,अमृत विचार। बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में 16 अक्टूबर को कुछ दबंगों के हमले में घायल एक आश्रम के महंत की इलाज के दौरान मौत हो गई। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर महंत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस …
बरेली,अमृत विचार। बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में 16 अक्टूबर को कुछ दबंगों के हमले में घायल एक आश्रम के महंत की इलाज के दौरान मौत हो गई। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर महंत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। बता दें घटना क्योलड़िया थाना क्षेत्र में महेशपुर गांव की है, जहां स्थित भगवान शिव के एक प्राचीन मंदिर में महंत शिशुपाल गिरी रहते थे।
ये भी पढ़ें- बरेली: दिवाली पर घर जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर को हाफिगंज थाना क्षेत्र में देशनगर गांव निवासी जयपाल उर्फ पलुआ अपने दो अज्ञात साथियों के साथ महंत के पास पहुंचा था। जिसने महंत शिशुपाल गिरी से चिलम पिलाने के लिए कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। जिससे गुस्साए दबंगों ने गाली-गलौज के बाद महंत पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए महंत को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जयपाल उर्फ पलुआ को लोहे की रॉड के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इलाज के दौरान घायल महंत की आज मौत हो गई। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर महंत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस अन्य हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
ये भी पढे़ं- बरेली: पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 500 ग्राम अफीम बरामद
