रामपुर में फूटा कोरोना बम, 29 और मिले नए संक्रमित
रामपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना वायरस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं जनपद में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना बम फूटा है। 29 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। अब …
रामपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना वायरस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं जनपद में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना बम फूटा है। 29 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। अब स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को तलाश में जुट गयास है। जिन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा।
17 जुलाई को आई जांच रिपोर्ट में मोती मस्जिद निवासी एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। इसके अलावा चार आशंकिम शहर के मोहल्ला महमूद खां बारादरी निवासी हैं। इनके अलावा जालफ नगला स्वार, काशीपुर स्वार तमिलनाडु से आया है, चकफेरी बिलासपुर सऊदी अरब से आया है, मिलक सनैया थाना भोट, मोहल्ला फूटा महल-जैन मंदिर थाना कोतवाली और एक कोरोना संक्रमित सराए गेट निवासी है। कोरोना संक्रमितों को जौहर अस्पताल और होम क्वारंटीन किया गया है।
रामपुर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में 17 जुलाई को आई जांच रिपोर्ट में 29 कोरोना संक्रमित निकले हैं। 17 जुलाई को 4 लोगों का दस दिन का आईसुलेशन पूरा हो गया। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। रामपुर में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 112 है। लोग फिजीकल डिस्टेंसिंग बनाकर रहें और मास्क अवश्य लगाएं।
