हादसा : एचटी लाइन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
अमृत विचार, आजादनगर/ अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के हीरा का पुरवा मजरे भौली में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत विभाग के अफसरों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। वहीं इलाकाई विधायक रामचंद्र यादव ने सीएचसी रुदौली पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाते …
अमृत विचार, आजादनगर/ अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के हीरा का पुरवा मजरे भौली में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत विभाग के अफसरों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। वहीं इलाकाई विधायक रामचंद्र यादव ने सीएचसी रुदौली पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाते हुए हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
दीपावली के दिन सोमवार को सुबह दस बजे हीरा का पुरवा गांव निवासी सर्वजीत पुत्र सहाय छत पर कपड़ा सुखाने के लिए गए थे। तभी छत के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में वे आ गए। बुरी तरह झुलसे वृद्ध को परिजन इलाज के लिए सीएचसी रुदौली लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार पप्पू ने बताया कि 11 हजार की विद्युत लाइन को हटाने के लिए विभाग को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मृतक की पत्नी श्यामकला की ओर से विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं विधायक यादव ने कहा कि मृतक के परिजन को विद्युत विभाग से मुअवाजा दिलाएंगे। इसके अलावा पारिवारिक योजना लाभ भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें:- हादसा : एचटी लाइन की चपेट में आने से ट्रक ड्राइवर की मौत
