हरदोई: जमीन के झगड़े में महिलाओं और बुजुर्गों को लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। ज़मीनी झगड़े में शुरू हुई बातचीत इतनी आगे बढ़ गई कि अच्छा-खासा बवाल खड़ा हो गया। दबंगई दिखाने वाले दबंगों ने लाठी-डंडे चलाते हुए महिलाओं को बाल पकड़ कर ज़मीन पर गिरा दिया। इतना ही नहीं बुज़ुर्गो तक को नहीं छोड़ा, उन्हें भी लाठियां मार-मार कर गिरा दिया। ज़मीन के सवाल पर …

हरदोई, अमृत विचार। ज़मीनी झगड़े में शुरू हुई बातचीत इतनी आगे बढ़ गई कि अच्छा-खासा बवाल खड़ा हो गया। दबंगई दिखाने वाले दबंगों ने लाठी-डंडे चलाते हुए महिलाओं को बाल पकड़ कर ज़मीन पर गिरा दिया। इतना ही नहीं बुज़ुर्गो तक को नहीं छोड़ा, उन्हें भी लाठियां मार-मार कर गिरा दिया। ज़मीन के सवाल पर हुए इस बवाल में 6 लोग ज़ख्मी हो गए। कोतवाली शहर के गुरगुज्जा गांव में हुए इस बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

मामला कोतवाली शहर के गुरगुज्जा गांव का है। मंगलवार को वहां दो पक्षों के बीच ज़मीन के सवाल पर पहले तो बातचीत शुरू हुई, उसके बाद इस तरह का बवाल हुआ कि समूचे गांव में भगदड़ मच गई। दबंग किस्म के लोग लाठी-डंडे ले कर आ गए, फिर क्या था, उन्होंने ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया।जो भी सामने आया,उसे गिरा-गिरा कर मारा, महिलाओं को बाल पकड़ कर ज़मीन पर गिरा दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे बुज़ुर्गों तक को नहीं छोड़ा, उन्हें भी अधमरा कर दिया।

वहां हुए बवाल का सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि दबंगों ने किस तरह से दौड़-दौड़ कर लोगों को घरों से बाहर खींच कर बाहर लाए और उनके ऊपर बेरहमी से लाठी और डंडे बरसा रहें हैं। गुरगुज्जा गांव में हुए बवाल में 6 लोग ज़ख्मी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज लाया गया है। पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें-बाराबंकी: धूमधाम से मनाया गया दीप पर्व, देर रात तक हुई आतिशबाजी

संबंधित समाचार