आजमगढ़: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर चोलापुर क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसे में लग्जरी कार सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसके सगे भाई की जान तो बच गई मगर गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे लगे डिवाइडर से तेज रफ्तार कार टकराने का कारण हादसा हुआ। आजमगढ़ के ओझौली …

आजमगढ़, अमृत विचार। वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर चोलापुर क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसे में लग्जरी कार सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसके सगे भाई की जान तो बच गई मगर गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे लगे डिवाइडर से तेज रफ्तार कार टकराने का कारण हादसा हुआ।

आजमगढ़ के ओझौली गांव निवासी दो सगे भाई दुर्गा प्रसाद सिंह व अमन कुमार सिंह देर रात करीब दो बजे होंडा सिटी कार से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र अंतर्गत गोला स्थित बाईपास के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सेफ्टी डिवाइडर से टकरा गई।

घटना में सेफ्टी डिवाइडर पर लगा आयरन एंगल कार को चीरते हुए अंदर जा घुसा। जो ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे अमन सिंह (27) के सीने में घुस गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। कार चला रहा दुर्गा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें-बरेली: तीन दिन में जंक्शन के टिकट चेकिंग स्टाफ की बढ़ी कार्रवाई, 2455 रेल यात्रियों से वसूला 14.44 लाख किराया और जुर्माना

संबंधित समाचार