हल्द्वानी: महालक्ष्मी पर्व के दिन घर आई ‘लक्ष्मी’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। महालक्ष्मी के दिन जहां लोग धन-वैभव ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजन की तैयारियों में जुटे रहे। वहीं कुछ घरों में साक्षात माता लक्ष्मी ने बेटियों के रूप में जन्म लिया। इससे कई परिवारों में दीपावली की खुशियां दोगुनी हो गई। दीपावली के दिन जहां कइयों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। महालक्ष्मी के दिन जहां लोग धन-वैभव ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजन की तैयारियों में जुटे रहे। वहीं कुछ घरों में साक्षात माता लक्ष्मी ने बेटियों के रूप में जन्म लिया। इससे कई परिवारों में दीपावली की खुशियां दोगुनी हो गई।

दीपावली के दिन जहां कइयों के घर लक्ष्मी आई, तो वहीं कई घरों में कुलदीपक ने रोशनी की। लक्ष्मी पूजन के दिन घरों में गूंजी नन्ही किलकारियों से आंगन में बहार आई। शहर के सरकारी महिला अस्पताल में दीपावली के दिन आठ बेटियों ने जन्म लिया। सीएमएस डॉ. ऊषा जंगपांगी ने बताया कि अस्पताल में 24 और 25 अक्टूबर को आठ बेटियों ने जन्म लिया। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। महालक्ष्मी के दिन बेटी के जन्म लेने से सभी परिवारों में खुशी का माहौल है।

इधर नवजन्मी बच्ची के परिवार वालों ने अस्पताल में मिठाइयां बांटकर अपनी खुशियां बांटी। पहली बार मां बनी महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उनके घर लड़की ने जन्म लिया व उसे लक्ष्मी का अवतार मान रहे हैं।

 

संबंधित समाचार