आज का राशिफल। 26 अक्टूबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज कार्यक्षेत्र में आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आप जिस लक्ष्य को अर्जित करने के लिए मेहनत कर रहे थे वह आपको प्राप्त होगा। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। आय के स्रोत बढ़ेगें। वरिष्ठ लोगों के बीच आप प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। वृष आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में आप हिस्सा ले सकते हैं। परिवार में …

मेष

आज कार्यक्षेत्र में आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आप जिस लक्ष्य को अर्जित करने के लिए मेहनत कर रहे थे वह आपको प्राप्त होगा। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। आय के स्रोत बढ़ेगें। वरिष्ठ लोगों के बीच आप प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।

वृष

आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में आप हिस्सा ले सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। काम का बोझ अधिक होने से थकान हो सकती है। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में भूमिका निभाएंगे। मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है। संतान को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। निर्भीकता से अपना काम करते रहें। अपना समय का महत्व समझे। नए मित्र बन सकते हैं।

कर्क

आज धन के उधार से बचें। अपनी असफलता का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। रिश्तों को लेकर औपचारिकता निभाने से बचें। गलत काम करने से आपको बचना चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह

आज प्रभावशाली लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैचारिक मतभेदों को दूर करने के लिए अच्छा दिन है। बहूमूल्य रत्न व उपकरण खरीद सकते हैं। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा के लिए जा सकते हैं।

कन्या

आज कार्य व्यवसाय में चतुराई से कार्य करें। कारोबार में आपको थोड़ी असहजता महसूस होगी। सगे-संबंधियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। ऑफिस में आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। अपने स्वास्थय का ख्याल रखें ।

तुला

आज आपको व्यवसायियों को धन लाभ होगा। महिलाएं आज साज-सज्जा पर धन खर्च करेंगी। विवाह योग्य जातकों को रिश्ते मिल सकते हैं। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुनें व उन्हें हल करने का प्रयास करें।

वृश्चिक

आज कारोबारियों को मेहनत के मुताबिक धन लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग का अभाव रहेगा। दूसरों पर भरोसा किए बिना अपने मन की बात न कहें। गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है। आप कुछ नया और रचनात्मक करने का विचार बना रहे हैं।

धनु

आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। कारोबारियों की बाजार में छवि मजबूत होगी। आपको अपने मान-सम्मान को लेकर चिंतित रहेंगे। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। मित्रों को उपहार देने के लिए धन खर्च कर सकते हैं।

मकर

आज व्यापारिक परेशानियां हल होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी। नई तकनीक का प्रयोग लाभकारी होगा। धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। भविष्य की कार्य योजना की रणनीति बनाएंगे।

कुंभ

आज कार्यक्षेत्र में कार्य का बोझ रहेगा। सबका सहयोग प्राप्त होगा। आय के साथ ही आपके खर्चे बढ़ेगे। दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। आप काफी सारे विषयों का अध्ययन-मनन कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

मीन

आज लंबी यात्रा से बचे। व्यवसायियों को अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है। महिलाओं के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। मन में असंतोष का भाव रहेगा। दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें। मंहगे सामान को संभालकर रखें।