ड्रोन और विशेष कैमरे हो रही तलाश : आईआईटी में तेंदुआ आने से हुई दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में बुधवार की सुबह तेंदुआ निकलने से दहशत फैल गई। संस्थान के लोगों को घरों में रहने के निर्देश जारी हो गए हैं। वन विभाग और आईआईटी के सुरक्षाकर्मी तेंदुए की निगरानी में लग गए हैं। ड्रोन और विशेष कैमरों से निगहबानी की जा रही है। बच्चों …

अमृत विचार, कानपुर । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में बुधवार की सुबह तेंदुआ निकलने से दहशत फैल गई। संस्थान के लोगों को घरों में रहने के निर्देश जारी हो गए हैं। वन विभाग और आईआईटी के सुरक्षाकर्मी तेंदुए की निगरानी में लग गए हैं। ड्रोन और विशेष कैमरों से निगहबानी की जा रही है। बच्चों को घरों के अंदर रखने का अलर्ट जारी हुआ है। आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

आईआईटी की निजी सुरक्षा एजेंसी एसआईएस के एक गार्ड ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे संस्थान के एयर स्ट्रिप के पास एक तेंदुए को देखा। उसने तुरंत कंट्रोल रूम में मैसेज किया। कुछ ही देर में सुरक्षाकर्मियों ने के संस्थान में बाहर दिखाई दे रहे लोगों को अंदर कराया। पुलिस और वन विभाग की टीम को बुलाया गया। टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। तेंदुआ एयर स्ट्रिप के पास फ्लाइंग लैब के पीछे देखा गया था। आईआईटी सुरक्षा प्रभारी प्रो.जे रामकुमार ने बताया कि अभी टीमें लगी हुई हैं तेंदुए की मॉनिटरिंग की जा रही है। लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए बोला गया है।

तीन टीमें लगाई गई हैं:

संस्थान में तेंदुए की निगरानी के लिए तीन टीमें बनाई गई है, जो कि आमला की बगिया, आईडब्ल्यूडी और एयर स्ट्रिप के पीछे के जंगल को देख रही है। डिप्टी डायरेक्टर प्रो.एस गणेश ने संस्थान के छात्रों, फैकल्टी और स्टाफ के लिए अलर्ट करते हुए मेल जारी किया है। इसमें लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है। बुधवार को कैंपस में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग कार से संस्थान में पहुंचे हैं।

कैंपस के पास घनी आबादी

कैंपस के चारों और घनी आबादी है। जिस जगह तेंदुआ नजर आया है, वहां से नानकारी, नारामऊ, आईआईटी गेट नजदीक है। इसके अलावा बरासिरोही, आईआईटी सोसायटी, वसुंधरा विहार, गोपालपुराम आदि क्षेत्र भी सटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:- राहत :आठ महीने बाद पिंजरे में फंसा तेंदुआ, डीएम आवास को बना रखा था आशियाना

 

संबंधित समाचार