मीम्स वायरल : तेंदुए ने आईआईटी में लिया एडमिशन, आईकार्ड जारी
अमृत विचार, कानपुर। आईआईटी कानपुर में तेंदुए के आने से हुई दहशत के बीच कई तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं। इन मीम्स को पढ़कर चेहरे पर मुस्कान खिल जा रही है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी हालांकि तेंदुए का कहीं पता नहीं चल सका है, लेकिन मीम्स तेजी से प्रसारित हो …
अमृत विचार, कानपुर। आईआईटी कानपुर में तेंदुए के आने से हुई दहशत के बीच कई तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं। इन मीम्स को पढ़कर चेहरे पर मुस्कान खिल जा रही है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी हालांकि तेंदुए का कहीं पता नहीं चल सका है, लेकिन मीम्स तेजी से प्रसारित हो रहे हैं।
आईआईटी कानपुर मीम हब की ओर से मजाकिया अंदाज में तेंदुए का आईडी कार्ड भी बनाया है। उसे बीटेक में एडमिशन दिला दिया गया है। इस पहचान पत्र में संस्थान का लोगो, चिप के अलावा अभिभावक वाले कॉलम में सीनियर लेपर्ड लिखा हुआ है।
आईडी कार्ड में सिग्नेचर वाले कॉलम में तेंदुए का पंजा बनाया गया है।डीन ऑफ स्टूडेंट्स अफेयर के हस्ताक्षर भी हैं। एक मीम्स में डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर की तरह तेंदुए के लिए डीन ऑफ एनिमल वेल फेयर बनाकर मजाक किया जा रहा है।
कुछ छात्रों ने इंटरनेट मीडिया पर तेंदुए को हॉस्टल और ब्रांच तक आवंटित कर दिया है। यह मैसेज और मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। संस्थान में लोगों के घरों के अंदर रहने के निर्देश एक दूसरे को भेजे जा रहे हैं।
बीटेक के एक छात्र ने लिखा है कि तेंदुआ संस्थान का निरीक्षण करने आया है। उसको यहां की टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप का जायजा लेना है। एक फैकल्टी ने लिखा है कि तेंदुआ सबकी नींद उड़ाकर आराम से कहीं सो रहा होगा।
यह भी पढ़ें:- ड्रोन और विशेष कैमरे हो रही तलाश : आईआईटी में तेंदुआ आने से हुई दहशत
