वारदात : पूर्व महिला प्रधान पर जानलेवा हमला, भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के पावा चौकी अंतर्गत पंडित खेड़ा गांव से नशेबाजों के द्वारा पूर्व महिला प्रधान से अभद्रता व मारपीट का मामला सामने आया है । यहां घर के बाहर बैठी महिला से गाली गलौच करने लगे । विरोध करने पर महिला व उसके पति को भी दबंगो ने ईंट पत्थर …

अमृत विचार, उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के पावा चौकी अंतर्गत पंडित खेड़ा गांव से नशेबाजों के द्वारा पूर्व महिला प्रधान से अभद्रता व मारपीट का मामला सामने आया है । यहां घर के बाहर बैठी महिला से गाली गलौच करने लगे । विरोध करने पर महिला व उसके पति को भी दबंगो ने ईंट पत्थर से जमकर पीटा। जिससे महिला का जबड़ा फट गया वही पति भी गम्भीर रूप से घायल हो गया है । दोनो को परिजनों ने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माखी थाना क्षेत्र के पंडित खेड़ा गांव में पूर्व प्रधान किरन वर्मा अपने दरवाजे बैठी हुई थी तभी कुछ नशेबाज उनके साथ गाली गलौच करते हुए बदतमीजी करने लगा तभी प्रधान प्रतिनिधि हुब लाल वर्मा ने नशेबाज को फटकार लगाई।

फटकार से झल्लाए नशेबाज में पूर्व प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि पर ईंटों और डंडों से हमला कर दिया। नशेबाज के हमले से पूर्व प्रधान का जबड़ा फैक्चर हो गया और पति हुबलाल भी घायल हो गया। घायल पूर्व प्रधान का इलाज लखनऊ में चल रहा है एवं प्रधान प्रतिनिधि की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:- हरदोई: मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, महिला कांस्टेबल को पीटा, सिपाहियों ने भागकर बचाई जान

संबंधित समाचार