अग्निवीर भर्ती रैली : छिबरामऊ तहसील के 3932 युवकों ने लगाई दौड़, सख्ती से जांचे गए दस्तावेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर। दीपावली की छुट्टी के बाद बुधवार को एक बार फिर अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हुई। कड़ी जांच के बाद कन्नौज के छिबरामऊ तहसील के 3932 अभ्यर्थी शामिल हुए। तहसील के कुल 5954 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन त्योहर के चलते कम युवा ही भर्ती रैली में शामिल हुए। फर्जी अभ्यर्थियों के …

अमृत विचार, कानपुर। दीपावली की छुट्टी के बाद बुधवार को एक बार फिर अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हुई। कड़ी जांच के बाद कन्नौज के छिबरामऊ तहसील के 3932 अभ्यर्थी शामिल हुए।

तहसील के कुल 5954 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन त्योहर के चलते कम युवा ही भर्ती रैली में शामिल हुए। फर्जी अभ्यर्थियों के रैली में शामिल होने के डर से सख्ती से दस्तावेज जांचे गए।

शहर के अर्मापुर स्थित मैदान में अग्निवीर भर्ती के लिए दौड़ चल रही है। रैली में आरओ (मुख्यालय) लखनऊ के अंतर्गत 13 जिले लखनऊ, गोंडा, उन्नाव, बाराबंकी, कन्नौज, औरैया, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, कानपुर देहात और कानपुर शामिल हैं।

इन जिलों से करीब 1 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। बुधवार को कन्नौज की छिबरामऊ तहसील के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कुल 5954 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और भर्ती रैली में 3932 उम्मीदवार उपस्थित हुए।

इससे पहले बता दें कि 23, 24, 25 अक्टूबर को रैली का आयोजन नहीं किया गया था। गुरुवार को भी कन्नौज की दूसरी तहसील के युवाओं को रैली में बुलाया गया है। रैली 10 नवंबर तक होनी है। रैली के सुचारू संचालन के लिए पुलिस प्रशासन कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: शुरू हुई भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती रैली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा