इटावा: चोरी की बाइक समेत लूट का आरोपी गिरफ्तार
इटावा, अमृत विचार । वैदपुरा थाना क्षेत्र में डेयरी संचालक से हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके दो साथी भागने में सफल रहे। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक सहित, एक तमंचा और दो हजार पांच सौ रुपये बरामद किए है। वैदपुरा …
इटावा, अमृत विचार । वैदपुरा थाना क्षेत्र में डेयरी संचालक से हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके दो साथी भागने में सफल रहे। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक सहित, एक तमंचा और दो हजार पांच सौ रुपये बरामद किए है।
वैदपुरा के बोराईन गांव निवासी उपेंद्र कुमार डेयरी चलाते हैं। सोमवार दोपहर वह बाइक से फायर ब्रिगेड स्टेशन के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान तीन बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर उन्हे चलती बाइक से गिरा दिया और 70 हजार रुपये और मोबाइल लूट कर भाग गए। सैफई सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई थी।
बुधवार सुबह नगला गांव के पास एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वैदपुरा के बनामई गांव निवासी विपिन कुमार बताया। फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
ये भी पढ़ें-बरेली: बिना परमिशन कराया भैंसों का दंगल, पुलिस को भनक तक नहीं लगी
