सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन कार्यक्रम बेहतर ढंग से हो: शिवराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन कार्यक्रम बेहतर ढंग से हो। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास पर आज सीएम राइज स्कूलों के भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 …

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन कार्यक्रम बेहतर ढंग से हो। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास पर आज सीएम राइज स्कूलों के भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। इस मौके पर प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढे़ं- खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही CWC के सभी सदस्यों ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

चौहान ने कहा कि इन्दौर में 2660 करोड़ रूपये की लागत के 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन होगा, जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कार्यक्रम की बेहतर व्यवस्थाओं के साथ व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भामाशाह पुरस्कार कार्यक्रम 3 नवम्बर को भोपाल में होगा। इसमें 5 श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में करदाताओं की सुविधा के लिए एक किट का विमोचन भी किया जाएगा।

ये भी पढे़ं- शिंदे ने क्या प्रचार के लिए गढ़चिरौली में पुलिसकर्मियों के साथ दिवाली मनाई: राकांपा

 

 


संबंधित समाचार