अयोध्या: शिक्षिका पर चाकू से जानलेवा हमला
अयोध्या, अमृत विचार। कोतवाली गोसाईगंज अंतर्गत ग्राम सभा राजापुर सरैया में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत निधि सिंह पर जानलेवा हमला हुआ। मामला मया शिक्षा क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार निधि सिंह पुत्री शमशेर सिंह निवासी बैरीपुर (गद्दोपुर ) प्रतिदिन की भांति आज भी निधि सिंह अपने स्कूटी से विद्यालय के लिए घर से …
अयोध्या, अमृत विचार। कोतवाली गोसाईगंज अंतर्गत ग्राम सभा राजापुर सरैया में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत निधि सिंह पर जानलेवा हमला हुआ। मामला मया शिक्षा क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार निधि सिंह पुत्री शमशेर सिंह निवासी बैरीपुर (गद्दोपुर ) प्रतिदिन की भांति आज भी निधि सिंह अपने स्कूटी से विद्यालय के लिए घर से निकलकर जा रही थी।
राजापुर गांव के पास पहले से ही घात लगा कर बैठे अज्ञात लोगों के द्वारा सहायक अध्यापिका निधि सिंह पर चाकू से प्राणघातक वार किया गया जिससे अध्यापिका बुरी तरह घायल हो गई।
मामले की जानकारी किसी ने 112 पर फोन करके दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि हमलावर युवक की तलाश की जा रही है। लेकिन अभी परिवार की तरफ से कोई भी शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
