विदेशी मुद्रा भंडार 3.11 अरब डॉलर बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 3.11 अरब डॉलर बढ़कर 516.36 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। विदेशी मुद्रा का देश का भंडार लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ा है। इससे पहले 03 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 6.42 अरब डॉलर बढ़कर 513.25 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व …

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 3.11 अरब डॉलर बढ़कर 516.36 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। विदेशी मुद्रा का देश का भंडार लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ा है। इससे पहले 03 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 6.42 अरब डॉलर बढ़कर 513.25 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आँकड़ों के अनुसार 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 2.37 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 475.64 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 71.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.73 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.55 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.45 अरब डॉलर पर पहुँच गया।

संबंधित समाचार