भेदभाव खत्मः अब पुरुष-महिला क्रिकेटरों को मिलेगी समान मैच फीस, BCCI सचिव जय शाह ने किया ऐलान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में अब महिला और पुरुष में वेतन के तौर पर अब कोई भेदभाव नहीं रहेगा। सभी को समान मैच फीस मिलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने यह घोषणा की। है। शाह ने ट्वीट किया कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई पक्षपात …
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में अब महिला और पुरुष में वेतन के तौर पर अब कोई भेदभाव नहीं रहेगा। सभी को समान मैच फीस मिलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने यह घोषणा की। है। शाह ने ट्वीट किया कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई पक्षपात मिटाने की दिशा में पहला कदम उठा रहा है। हम अनुबंधित महिलाओं के लिए भी समान मैच फीस नीति लागू कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ भारतीय क्रिकेट में लैंगिक समानता के नये युग में हम महिला और पुरुष क्रिकेटरों को समान मैच फीस देंगे।
I’m pleased to announce @BCCI’s first step towards tackling discrimination. We are implementing pay equity policy for our contracted @BCCIWomen cricketers. The match fee for both Men and Women Cricketers will be same as we move into a new era of gender equality in ?? Cricket. pic.twitter.com/xJLn1hCAtl
— Jay Shah (@JayShah) October 27, 2022
सचिव जय शाह ने लिखा , बीसीसीआई महिला क्रिकेटरों को भी अब टेस्ट (15 लाख रुपये), वनडे (छह लाख रुपये) और टी20 (तीन लाख रुपये) मैच के लिए समान फीस मिलेगी। समान फीस महिला क्रिकेटरों के प्रति मेरी प्रतिबद्धता थी। मैं शीर्ष परिषद को समर्थन के लिये धन्यवाद देता हूं।’’ न्यूजीलैंड क्रिकेट समान मैच फीस लागू करने वाला पहला बोर्ड था।
पुरुषों को कितनी मैच फीस मिलती है?
- एक टेस्ट मैच: 15 लाख रुपये
- एक वनडे मैच: 6 लाख रुपये
- एक टी20 मैच: 3 लाख रुपये
ये भी पढ़ें : ICC T20 WC : रिली रूसो का शानदार शतक, दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 104 रनों से हराया
