उन्नाव: भाजपा नेता के भाई ने दंपती को घर में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव में बीजेपी नेता के भाई के द्वारा गुर्गों के साथ मिलकर घर में घुसकर दंपती को सरेआम पीटने का मामला सामने आया है। यहां महिला को घर से खींच कर बीच सड़क पर पीटा गया। मारपीट का यह मामला सोसल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है । पीड़ित का कहना है …

उन्नाव। उन्नाव में बीजेपी नेता के भाई के द्वारा गुर्गों के साथ मिलकर घर में घुसकर दंपती को सरेआम पीटने का मामला सामने आया है। यहां महिला को घर से खींच कर बीच सड़क पर पीटा गया। मारपीट का यह मामला सोसल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है । पीड़ित का कहना है दबंगों ने उसे अपने घर बुलाया था। मना करने पर उन्होंने उसके घर में घुसकर उसे पीटा। घायल दंपति को नवाबगंज के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित के पुत्र ने अजगैन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

अजगैन थाना क्षेत्र के बख्तूखेड़ा मलाव गांव निवासी मोहित पुत्र राम जीवन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के लाला सिंह उर्फ ऋषि प्रताप सिंह ने मेरे पिता रामजीवन को किसी काम के लिए घर बुलाया था। घर पर न जाने की वजह से लाला सिंह ने लाल सिंह, संजय सिंह और पंकज सिंह के साथ घर में घुसकर हमला बोल दिया। पिता रामजीवन और मां सरस्वती को पीटा। मां सरस्वती को घर के बाहर खींचकर ले गए। वह पर उन पर थप्पड़ बरसाए।

भीड़ एकत्र होने पर हमलावर पाकर फरार हो गये। घायल दंपति को सीएचसी ले जाया गया , जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पीड़ित की तहरीर पर अजगैन कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के लिए एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को सख्त निर्देश दिए हैं।

दंपति से मारपीट करने वाले का भाई अपने आप को लिखता है ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि
दम्पति से मारपीट करने वाला भाजपा नेता रवि सिंह का भाई लाला सिंह है। रवि सिंह नवाबगंज में ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि हैं। राजनीति में अच्छी पैठ है। उसी की पकड़ के चलते भाई क्षेत्र में दबंगई और गुंडई का वर्चस्व कायम किए हैं।

यह भी पढ़ें:-रामपुर : भड़काऊ भाषण मामले में कोर्ट पहुंचे आजम खान, फैसला आने की उम्मीद

संबंधित समाचार