शाहजहांपुरः एसडीएम के चालक समेत 22 कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 24 घंटे के अंदर 22 और नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि गुरुवार को 18 मरीज मिले थे। लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई हैं। डीएम-एसपी ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने …

शाहजहांपुर,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 24 घंटे के अंदर 22 और नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि गुरुवार को 18 मरीज मिले थे। लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई हैं। डीएम-एसपी ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।

अब तक 278 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आ चुकी है। जिनमें 127 सक्रिय मरीज हैं। 150 ठीक हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को जिन 22 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। उनमें एक शहर की सिविल कोर्ट का एक कर्मचारी, सदर थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर, जलालाबाद एसडीएम के चालक और जलालाबाद एसबीआई का एक गार्ड भी शामिल है।

वहीं शहर के मोहल्ला रामनगर काॅलोनी के तीन, वाईबाग में एक, रेती में एक, सदर की आवास विकास काॅलोनी में एक, डबल स्टोरी में एक, बाडूजई प्रथम में एक, चिनौर में एक, बरेली मोड़ स्थित आवास विकास काॅलोनी में एक की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों के इलाकों को हाॅटस्पाॅट घोषित कर सील किया जा रहा है। साथ ही सैनिटाइज का भी छिड़काव किया जा रहा है।

सदर थाना एक बार फिर 24 घंटे के लिए सील
सदर थाने में तैनात एक कंप्यूटर ऑपरेटर के कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद एक बार फिर सदर थाने को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। सदर थाने की कचहरी चौकी में तैनात एक दरोगा की पहले ही कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आई थी। तब भी चौबीस घंटे के लिए सदर थाने को सील किया गया था। इस लिहाज से सदर थाने में दो कोरोना मरीज हैं।

एसडीएम का चालक, एसबीआई गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव
जलालाबाद। एसडीएम का चालक, एसबीआई में गार्ड तथा तीसरा प्रताप नगर का निवासी संक्रमित निकले हैं। चालक के संक्रमण की पुष्टि होते ही तहसील परिसर हड़कंप मच गया। तहसील परिसर कस्बे का सबसे पॉश इलाका है जहां रोज अधिवक्तागण, वादी, प्रतिवादी, लेखपाल समेत सभी छोटे बड़े अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहता है। बड़े एसडीएम कार्यालय से 250 मीटर रेडियस में कोतवाली परिसर भी आता है। रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि के बाद तहसील परिसर व तहसीलकर्मी के आवास व उसके आस पास का एरिया सैनेटाइज कराया गया है। तहसील को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।

“शासन के निर्देश पर तहसील परिसर को 24 घण्टे के लिए सील कर दिया गया। दो बार सेनिटाइज कराया जाएगा। बैंक बंद करवा कर उसे भी सेनिटाइज कराया जाएगा। सभी संक्रमितों को एल1 अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है।” -सौरभ भट्ट, एसडीएम, जलालाबाद

संबंधित समाचार