लखनऊ: दबंगों से परेशान मां-बेटी ने लोकभवन के सामने लगाई आग
लखनऊ, अमृत विचार। दबंगों से परेशान पीड़ित मां-बेटी ने शुक्रवार को लोकभवन के सामने आग लगा ली। इस दौरान मां बुरी तरह से झुलस गई है। महिला और बेटी दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज अभय कुमार मिश्र ने बताया कि …
लखनऊ, अमृत विचार। दबंगों से परेशान पीड़ित मां-बेटी ने शुक्रवार को लोकभवन के सामने आग लगा ली। इस दौरान मां बुरी तरह से झुलस गई है। महिला और बेटी दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज अभय कुमार मिश्र ने बताया कि मां बेटी दोनों पहले बापू भवन से ही शरीर पर केरोसीन छिड़क कर लोकभवन गेट नंबर तीन पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने यहां पर आग लगा ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाकर दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी ने बताया कि मां-बेटी अमेठी के जामो थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। इनका नाम सोफिया और गुड़िया है। गुड़िया मामूली रूप से झुलसी है। दोनों का इलाज चल रहा है।
गुड़िया का आरोप है कि गांव में कुछ दबंगों ने नाली विवाद में उसकी मां पर हमला कर दिया था। विरोध करने पर उसकी भी पिटाई कर दी थी। गुड़िया जब जामो थाना पहुंची तो दबंग वहां भी आ गए और पुलिस के सामने उसे थाने से बाहर भगाने लगे। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई। इसके बाद दोनों घर वापस आ गई।
आरोप है कि देर रात में हमलावर फिर उनके घर पहुंच गए और लाठी डंडे से मां-बेटी की पिटाई कर दी। कार्रवाई ना होने से नाराज दोनों शुक्रवार को राजधानी पहुंची और लोक भवन के सामने दोनों ने खुद को आग लगा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसीपी का कहना है कि अमेठी पुलिस से संपर्क किया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है
