चौथा बांग्लादेश फिल्म फस्टिवल का आगाज, कोलकाता में आयोजन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कोलकाता। बांग्लादेश फिल्म महोत्सव का चौथा संस्करण पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 29 अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा। बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त अंदलीब इलियास ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके देश की 37 फिल्मों और वृत्तचित्रों को पांच दिवसीय फिल्मोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा। यह महोत्सव दो नवंबर तक चलेगा। ये भी पढ़ें:-सलमान …

कोलकाता। बांग्लादेश फिल्म महोत्सव का चौथा संस्करण पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 29 अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा। बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त अंदलीब इलियास ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके देश की 37 फिल्मों और वृत्तचित्रों को पांच दिवसीय फिल्मोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा। यह महोत्सव दो नवंबर तक चलेगा।

ये भी पढ़ें:-सलमान खान की वापसी, Bigg Boss16 की शूटिंग करेंगे शुरू

इलियास ने यहां पत्रकारों से कहा कि कोलकाता में बांग्लादेश फिल्म महोत्सव का आयोजन करने का यह हमारा चौथा वर्ष होगा। हमें पिछले संस्करणों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस साल करीब 37 फिल्में दिखाई जाएंगी। महोत्सव 29 अक्टूबर से शुरू होकर दो नवंबर को समाप्त होगा।

बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री हसन महमूद 29 अक्टूबर को रवींद्र सदन में उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इस समारोह में पश्चिम बंगाल के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री बाबुल सुप्रियो और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता गौतम घोष भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:-Thank God Box Office: दिवाली पर अजय देवगन नहीं दिखा पाए दम, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

संबंधित समाचार