अयोध्या: भाई दूज पर बहनों ने भाइयों से लिया वचन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। दीपावली के बाद पड़ने वाले पर्व भैया दूज पर भाई-बहन के प्रेम की डोर मजबूत होती दिखी। सुबह स्नान के बाद बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया और मुंह मीठा किया। साथ ही भाई से वचन लिया कि इस दिन वह कहीं भी रहे, उनके पास जरूर पहुंचेंगे। बछड़ा सुल्तानपुर निवासी शिल्पी, …

अयोध्या, अमृत विचार। दीपावली के बाद पड़ने वाले पर्व भैया दूज पर भाई-बहन के प्रेम की डोर मजबूत होती दिखी। सुबह स्नान के बाद बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया और मुंह मीठा किया। साथ ही भाई से वचन लिया कि इस दिन वह कहीं भी रहे, उनके पास जरूर पहुंचेंगे।

बछड़ा सुल्तानपुर निवासी शिल्पी, आरती, रीमा, मंजरी ने बताया कि भाई-बहन के प्रेम और रक्षा का पर्व रक्षाबंधन के बाद स्नेह का दूसरा पर्व भैया दूज है। भैया दूज में बहनें भाई की लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं। भाई दूज का त्योहार कार्तिक मास की द्वितीया को नगर से गांव तक मनाया गया। पर्व का प्रमुख मकसद भाई-बहन के पावन संबंध व प्रेमभाव को और मजबूत करना है। बहन भाइयों के स्वस्थ तथा दीघार्यु की मंगल कामना कर तिलक लगाती हैं। बहनों ने पूजा अर्चना के बाद भाइयों के साथ सेल्फी भी ली।

ये भी पढ़ें-आरबीआई ने बैंकों से मांगी 10 आतंकवादियों के खातों की जानकारी, कही ये बात

संबंधित समाचार