आगरा: शादी के दौरान रसगुल्ले के चक्कर में हुई हत्या, जमकर हुई चाकूबाजी, 14 जख्मी
अमृत विचार आगरा। आगरा में एक बेटी की शादी में बाराती और घरातियों के बीच रसगुल्ले को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि जमकर चाकूबाजी हो गई और जिसमें 14 लोग घायल हो गये एक की मौत हो गई। घटना बीती रात बुधवार है। खंदौली के रहने वाले व्यापारी वकार के दो …
अमृत विचार आगरा। आगरा में एक बेटी की शादी में बाराती और घरातियों के बीच रसगुल्ले को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि जमकर चाकूबाजी हो गई और जिसमें 14 लोग घायल हो गये एक की मौत हो गई। घटना बीती रात बुधवार है। खंदौली के रहने वाले व्यापारी वकार के दो बेटों जावेद और राशिद की शादी एत्मादपुर में रहने वाले उस्मान की बेटियों जैनब और साजिया से हो रही थी। बारातियों को खाना खिलाया जा रहा था।
एक बाराती ने एक रसगुल्ला मिलने पर एक और मांगा। काउंटर पर खड़े युवक ने कहा- सबको एक-एक ही मिलेगा। इसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद बेटी पक्ष के लोगों ने बहुत समझाने का प्रयास फिर भी बात नहीं बनी और हाथापाई से लेकर बात चाकूबाजी तक पहुंच गई। घटना में शामिल सनी की इस दौरान मौत हो गई। आगरा के एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि 14 लोग घायल हैं मामले की जांच की जा रही है। दोनो पक्षों की की ओर से तहरीर दी गई है।
