बहराइच: रविवार से होगा छठ पूजा का आगाज, वेदी का रंग रोगन शुरू
बहराइच, अमृत विचार। छठ पूजा रविवार से शुरू होगा। इससे पूर्व शनिवार को छठ पूजा में हरना का पूजन होगा। इसके लिए बेदी का रंग रोगन और सफाई कार्य शुरू कर दी गई है। अब इंतजार रविवार का है। जिले छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। इसके लिए लोग एक साल का इंतजार करते …
बहराइच, अमृत विचार। छठ पूजा रविवार से शुरू होगा। इससे पूर्व शनिवार को छठ पूजा में हरना का पूजन होगा। इसके लिए बेदी का रंग रोगन और सफाई कार्य शुरू कर दी गई है। अब इंतजार रविवार का है।
जिले छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। इसके लिए लोग एक साल का इंतजार करते हैं। इस बार छठ पूजा रविवार को है। रविवार को महिलाएं व्रत रखकर ढलते सूर्य को नदी और तालाबों में खड़े अर्घ्य देंगी। इसके बाद सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत घाट पर ही तोड़ेंगी। छठ पूजा को लेकर पूजित स्थल पर तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार को जिले। बेरिया मंदिर के निकट स्थित पूजा की बेदी का रंग रोगन का कार्य शुरू हुआ। जबकि जरवल रोड, पयागपुर, मिहीपुरवा,बलई गांव, उर्रा, रूपईडीहा, बिछिया में बेदी का रंग रोगन शुरू हो गया है। संबंधित लोगों द्वारा साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है।
फलों से सजा बाजार
छठ पूजा में विभिन्न प्रकार के फल चढ़ाए जाते हैं। इसको देखते हुए दुकानों पर फलों की डाली सज गई है। इसके अलावा नींबू, अदरक, गन्ने और अन्य पूजित समान की मांग बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें-ईवी चार्जिंग का बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिए चार्ज प्लस जोन, महिंद्रा एंड महिंद्रा में करार
