हरदोई: भाइयों को तिलक लगाने जेल पहुंची बहनें
हरदोई, अमृत विचार। भैयादूज पर जेल में निरुद्ध भाइयों को टीका करने के लिए बहनों सुबह ही पहुंच गईं। वहीं जेल में निरुद्ध बहनों से टीका कराने के लिए भाई भी पहुंचे। जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा ने भैयादूज पर विशेष व्यवस्था कराई थी। कारागार के बाहर टेंट लगाकर आगंतुक भाई बहनों के लिए कुर्सियां …
हरदोई, अमृत विचार। भैयादूज पर जेल में निरुद्ध भाइयों को टीका करने के लिए बहनों सुबह ही पहुंच गईं। वहीं जेल में निरुद्ध बहनों से टीका कराने के लिए भाई भी पहुंचे। जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा ने भैयादूज पर विशेष व्यवस्था कराई थी।
कारागार के बाहर टेंट लगाकर आगंतुक भाई बहनों के लिए कुर्सियां डाली गईं तथा नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। जेल के अंदर टेंट लगाकर व्यवस्था की गई, ताकि भाईदूज कराने में भाई बहनों को कोई दिक्कत न हो। जेल के बाहर 1412 भाई बहन व बच्चे भाईदूज के मौके पर आए। इस अवसर पर कारापाल, संजय कुमार सिंह, उपकारापाल ओमकार पांडेय, विजय लक्ष्मी सिंह, अलका, मिथलेश कुमारी मौजूद रहीं। कारागार प्रशासन द्वारा कराई गई व्यवस्था की आगंतुकों ने सराहना की।
ये भी पढ़ें-बुलंदशहर: परिवार पर हमला, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
