देश के 12 अस्पतालों में 375 लोगों पर कोरोना वैक्सीन के पहले चरण का ट्रायल शुरू
देश में बने पहले कोविड-19 टीके कोवैक्सीन के मानवीय परीक्षण आरंभ हो गए हैं। टीके बनाने वाली कंपनी भारत बायोटैक ने कहा कि कुल 375 लोगों पर टीके का पहले चरण का परीक्षण शुरू हो गया है। देश के विभिन्न हिस्सों में कुल 12 अस्पतालों में यह परीक्षण हो रहा है। भारत बायोटैक ने कहा कि …
देश में बने पहले कोविड-19 टीके कोवैक्सीन के मानवीय परीक्षण आरंभ हो गए हैं। टीके बनाने वाली कंपनी भारत बायोटैक ने कहा कि कुल 375 लोगों पर टीके का पहले चरण का परीक्षण शुरू हो गया है। देश के विभिन्न हिस्सों में कुल 12 अस्पतालों में यह परीक्षण हो रहा है।
भारत बायोटैक ने कहा कि 15 जुलाई से मानवीय परीक्षण शुरू हो गए हैं। यह रेंडमाइज डबल ब्लाइंड क्लिनिकल ट्रायल हैं। इस प्रकार के परीक्षण में जिन लोगों पर ट्रायल किया जाता है, उनमें से कुछ को टीका लगाया जाएगा तथा कुछ को नहीं। लेकिन किसे टीका दिया गया है और किसे नहीं दिया गया है, यह न तो लोगों को पता होता है और न ही शोधकर्ता को। जब परीक्षण की अवधि पूरी हो जाती है, उसके बाद ही पता चलता है कि किस व्यक्त को टीका दिया गया था और किसे कोई सामान्य दवा।
