उन्नाव: कुएं में मिला लापता बुजुर्ग का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुर्तजानगर गांव में शुक्रवार सुबह वृद्ध का शव कुएं में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार वह गुरुवार शाम किसी काम से घर से निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन पूरी रात खोजबीन करते रहे। वहीं सुबह शव कुएं में मिलने पर परिजनों में …

उन्नाव। उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुर्तजानगर गांव में शुक्रवार सुबह वृद्ध का शव कुएं में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार वह गुरुवार शाम किसी काम से घर से निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन पूरी रात खोजबीन करते रहे। वहीं सुबह शव कुएं में मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पॅहुची थाना पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

घटना है मुर्तजा नगर गांव की यहां के रहने वाले श्याम लाल गुरुवार शाम घर से किसी काम से निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो उनके भतीजे कृष्ण कुमार ने अपने परिजनों के साथ गांव में खोजबीन शुरू कर दी। परिजनों ने रिश्तेदारो, आसपास पड़ोसियों में जानकारी ली, मगर उनका कोई पता नही चल सका। वहीं शुक्रवार सुबह गांव के बाहर स्थित पुराने कुएं में ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो परिजन व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दरोगा अखिलेश कुमार यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों की मदद से किसी तरह कुएं से शव को बाहर निकलवाया गया और पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की गई। भतीजे कृष्ण कुमार ने बताया कि चाचा श्याम लाल शराब पीने की आदत थी। अक्सर शराब पीने के बाद निकल जाते थे। परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप प्रत्यारोप नही लगाया। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: आरपीएफ ने लापता बुजुर्ग को परिवार से मिलाया

संबंधित समाचार