कासगंज: फैमिली कोर्ट के सामने महिला अधिवक्ताओं में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
कासगंज। यूपी के कासगंज में जिला न्यायालय परिसर अखाड़ा बन गया। ऐसा तब हुआ जब महिला अधिवक्ता आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गईं। पहले जुबानी तीर चले जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को घूंसों लातों पर रख लिया। जिससे कोर्ट में हड़कंप मच गया। यह मारपीट फैमिली कोर्ट के सामने दोनों महिला …
कासगंज। यूपी के कासगंज में जिला न्यायालय परिसर अखाड़ा बन गया। ऐसा तब हुआ जब महिला अधिवक्ता आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गईं। पहले जुबानी तीर चले जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को घूंसों लातों पर रख लिया। जिससे कोर्ट में हड़कंप मच गया। यह मारपीट फैमिली कोर्ट के सामने दोनों महिला अधिवक्ताओं में हुई।
कासगंज जिला कचहरी मे दो महिला अधिवक्ता के बीच जमकर हुई मारपीट, विडियो वायरल #कासगंज #कासगंजपुलिस #कासगंजकचहरी pic.twitter.com/aMlvDaCBKp
— Amrit Vichar (@AmritVichar) October 28, 2022
साथी वकीलों ने दोनों को अलग किया लेकिन इसके बावजूद मौका मिलते ही दोनों फिर एक दूसरे पर लात घूंसों की बौझार करने लगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने महिला महिला अधिवक्ता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें:-कासगंज: सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत, तीन घायल
