बरेली: विधायक ने पैरवी को भेजा, दरोगा ने पीटकर थाने में बैठाया
बरेली, अमृत विचार। विधायक की सिफारिश लेकर थाने पहुंचे युवक को दरोगा ने जमकर हड़काया और फिर उसकी पिटाई लगाकर उसे थाने में ही बैठा दिया। इसकी जानकारी जब विधायक को हुई तो वह अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। थाने में विधायक के पहुंचने की सूचना लगते ही शहर के …
बरेली, अमृत विचार। विधायक की सिफारिश लेकर थाने पहुंचे युवक को दरोगा ने जमकर हड़काया और फिर उसकी पिटाई लगाकर उसे थाने में ही बैठा दिया। इसकी जानकारी जब विधायक को हुई तो वह अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। थाने में विधायक के पहुंचने की सूचना लगते ही शहर के कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। तीन घंटे तक थाने में हंगामा चला।
खेत से घर जा रहे कनथरिया निवासी जयनारायण और विष्णु को पुलिस ने लाकडाउन के उल्लंघन करने के मामले में पकड़ लिया। इस पर दोनों ने पुलिस के साथ अभद्रता कर दी। इस बात से नाराज पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले आई। इस बात की जानकारी होने पर विधायक के समर्थक कृष्णा थाने पहुंचे और पकड़े गए लोगों को दरोगा से छोड़ने के लिए कहा।
इस पर दरोगा चिढ़ गए और उन्होंने पहले तो कृष्णा के साथ अभद्रता की। फिर उसे थाने में ही पीट दिया। इसकी जानकारी होने पर विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और वहां तैनात स्टाफ से उच्च अधिकारियों को बुलाने के लिए कहां और अपनी बात पर अड़ गए। इससे थाने में हंगामा मच गया। इसकी जानकारी पर एएसपी अभिषेक वर्मा थाने पहुंचे और भीड़ को थाने से बाहर निकलवाया। तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने आरोपी जयनारायण और बिष्णु को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया। जब एएसपी ने विधायक से थाने आने का कारण पूछा तो उन्होंने कहां की वह तो यूं ही थाने में आ गए थे।
