चेन स्नैचिंग : रिटायर्ड प्रधानाचार्य के गले से मंगल सूत्र छीना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, इटावा। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंर्तगत शुक्रवार की सुबह टहलने के लिए निकली रिटायर्ड प्रधानाचार्या को धक्का देकर लुटेरा गले से मंगल सूत्र छीन ले गया। पुरबिया टोला मार्ग पर अनुपम होटल के पीछे रहने वाले कवि एवं साहित्यकार गोविंद माधव शुक्ल की धर्मपत्नी गार्गी शुक्ला सुबह पौने छह बजे के करीब पक्का …

अमृत विचार, इटावा। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंर्तगत शुक्रवार की सुबह टहलने के लिए निकली रिटायर्ड प्रधानाचार्या को धक्का देकर लुटेरा गले से मंगल सूत्र छीन ले गया।

पुरबिया टोला मार्ग पर अनुपम होटल के पीछे रहने वाले कवि एवं साहित्यकार गोविंद माधव शुक्ल की धर्मपत्नी गार्गी शुक्ला सुबह पौने छह बजे के करीब पक्का तालाब कॉलोनी की तरफ टहलने के लिए निकली।

तभी एक युवक मोबाइल पर फोन से बात करता हुआ उनके निकट आया। उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनके गले से मंगल सूत्र छीनकर भाग गया। गिरने से उनके घुटने और कंधे में हल्की चोट भी आई है। कोतवाली पुलिस ने आसपास क्षेत्र के सीसी कैमरों में छानबीन की। पुलिस लुटेरे की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: मार्निंग वॉक पर निकली महिलाओं की छीनते थे चेन, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार