कलमबंद हड़ताल : उच्चाधिकारियों से नाराज पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने भी हुंकार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, चित्रकूट । उच्चाधिकारियों की कार्यशैली से नाराज उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की जिला इकाई ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार से दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। इनका कहना था कि उच्चाधिकारियों को बताने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। एसोसिएशन के क्षेत्रीय …

अमृत विचार, चित्रकूट । उच्चाधिकारियों की कार्यशैली से नाराज उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की जिला इकाई ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार से दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। इनका कहना था कि उच्चाधिकारियों को बताने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।

एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष सूर्यकांत सोनी ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व ने मुख्य अभियंता लोनिवि मुख्यालय लखनऊ को पिछले महीने इसकी जानकारी भी दी थी और समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया था। खंडीय सहायकों की पदोन्नति, स्थायीकरण एवं अन्य कई अन्य समस्याओं के संबंध में बताने के बाद भी मुख्य अभियंता ने कोई ध्यान नहीं दिया। इससे कर्मचारियों में रोष है।

नाराज कर्मचारियों द्वारा 28 अक्टूबर से दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल की जा रही है। बताया कि शुक्रवार को जिले के लोनिवि कार्यालय में सभी कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे। उच्चाधिकारियों द्वारा समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। इस मौके पर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष छेदीलाल यादव, उपाध्यक्ष संतोष कुमार राजकरन कौशल पटेल अमित द्विवेदी उमाशंकर शर्मा धर्मेंद्र सोनी धर्मेंद्र मिश्रा महेश व जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- एआईबीईए ने किया 19 नवंबर को एक दिवसीय बैंक हड़ताल का आह्वान

संबंधित समाचार