लखनऊ: सिपाही को पीटने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में सिपाही को पीटने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। सूत्रों के अनुसार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस इनको हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि लखनऊ के पारा थाने में तैनात एक सिपाही …

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में सिपाही को पीटने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। सूत्रों के अनुसार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस इनको हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि लखनऊ के पारा थाने में तैनात एक सिपाही की कुछ लड़कों ने जम कर पिटाई की थी। जिसमें सिपाही को काफी चोटें आई हैं। इस पूरे वाकये का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसी मामले को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है , जिसमें सिपाही को पीटने वाले सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें-लखनऊ: चुनाव आयोग से अखिलेश ने फिर पूछा सवाल, निष्पक्ष चुनाव को लेकर कही ये बात

संबंधित समाचार