मेरी हत्या हुई तो डीएम-एसपी होंगे जिम्मेदार :राधेश्याम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पूर्व राज्यमंत्री सपा नेता राधेश्याम सिंह ने कुशीनगर के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनकी हत्या होती है, तो उनके परिजन डीएम-एसपी को नामजद अभियुक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कुशीनगर की चीनी मिल मालिक के इशारे पर उनकी सुरक्षा वापस ली गई है, साथ ही, उनके …

लखनऊ, अमृत विचार। पूर्व राज्यमंत्री सपा नेता राधेश्याम सिंह ने कुशीनगर के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनकी हत्या होती है, तो उनके परिजन डीएम-एसपी को नामजद अभियुक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कुशीनगर की चीनी मिल मालिक के इशारे पर उनकी सुरक्षा वापस ली गई है, साथ ही, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उन्होंने मीडिया में जारी बयान में कहा कि चीनी मिल पर किसानों का गन्ना मूल्य की रकम बकाया है। इसके खिलाफ वह आंदोलन कर रहे थे, पर पुलिस-प्रशासन ने उनकी सुरक्षा में लगे गनर को वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि जब वह विधायक भी नहीं थे, तो वर्ष 1992 से उन्हें सुरक्षा दी गई थी, वजह यह थी कि उन पर कई बार प्राणघातक हमले हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें-बिजनौर: महिला से चेन लूटकर भाग रहे बदमाशों ने भाजपा नगर अध्यक्ष के भाई को मारी गोली

संबंधित समाचार