आज का राशिफल। 29 अक्टूबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। किसी भी निर्णय को जल्दबाज़ी में न लें। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। अपने बॉस की चिंता हो सकती है। आध्यात्मिक चिंतन को काफी महत्व देंगे। गुरु के प्रति निष्ठाभाव रखें। वृष आज साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने में जल्दबाज़ी न …

मेष

आज समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। किसी भी निर्णय को जल्दबाज़ी में न लें। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। अपने बॉस की चिंता हो सकती है। आध्यात्मिक चिंतन को काफी महत्व देंगे। गुरु के प्रति निष्ठाभाव रखें।

वृष

आज साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें। मानसिक अशांति और अवसाद जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको जटिल काम सौंपे जाने की संभावना है। झूठ बोलने से बचें।

मिथुन

आज व्यवसाय में वृद्धि के लिए नई रणनीतियां बनाएंगे। कोई रुका हुआ काम बन सकता है। कोर्ट –कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। दोपहर तक का समय थोड़ा तनाव भरा रहेगा। उसके बाद समय सामान्य रहेगा।

कर्क

आज लोग आपके साथ निकटता बनाए रखेंगे। आपका कोई काम लोगों को प्रभावित कर सकता है। प्रेम संबंधों में शंका और वहम को न पालें। पारिवारिक सदस्यों का ध्यान रखें। प्रायवेट जॉब वालों को नौकरी का बड़ा ऑफर मिल सकता है ।

सिंह

आज किसी सद्कार्य और समाजकल्याण के कारण स्वयं पर गर्व की अनुभूति होगी। लक्ष्यों को निर्धारित कर उसी दिशा में आगे बढ़ें। जीवनसाथी से अनावश्यक बहस न करें। आपको तीव्र गति से काम करना चाहिए। बच्चों के ऊपर आपको गर्व होगा।

कन्या

आज भविष्य की किसी योजना को लेकर स्वजनों से चर्चा करेंगे। परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को तैयार रखें। प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। नकारात्मक विचार आपकी दिनचर्या बिगाड़ सकते हैं।

तुला

आज अपनी रुचि के कार्यों में समय बिताएंगे। दिन काफी अच्छी बितेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नई नौकरी मिलने के प्रबल योग हैं। प्रेमी जन आपके प्रति समर्पण भाव रखेगा।

वृश्चिक

आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। आवश्यक कार्यों को दोपहर तक निपटालें। पुराने ऋणों के कारण थोड़ी परेशानी होगी। सामाजिक कार्यों में आपका मन नहीं लगेगा। अपनी छवि को लेकर थोड़े सतर्क रहेंगे।

धनु

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण होगा। सहकर्मियों के मन में आपके प्रति ईर्ष्या का भाव रहेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। नई योजनाओं की प्लानिंग कर सकते हैं।

मकर

आज अनावश्यक यात्रा और बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय बर्बाद न करें। कार्यक्षेत्र में आपको उपेक्षा झेलनी पड़ सकती है। मन में असंतोष का भाव रहेगा। धन का निवेश सूझ-बूझ से करें। संतान के व्यवहार और स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।

कुंभ

आज कारोबार को तकनीक से जोड़ने में सफलता मिलेगी। मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। कमीशन से जुड़े हुये कार्यों से बेहतरीन लाभ मिल सकता है।

मीन

आज मीटिंग में अपने सहयोगियों पर अच्छा प्रभाव डालेंगे। फोन पर शुभ सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ अन्य विधाओं का ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करेंगे। माता-पिता की आज्ञा का कड़ाई से पालन करें।