मुरादाबाद : मंडलायुक्त ने कहा- गर्भवती महिलाओं के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मुरादाबाद,अमृत विचार। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि गर्भावती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए इलाज के सभी इंतजाम दुरूस्त रखना चिकित्साधिकारियों की जिम्मेदारी है। जीवन रक्षक दवाएं हर हाल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रभारी चिकित्सिधिकारियों से मिले आंकड़े का सत्यापन खुद करने की बात कही। मंडलायुक्त शनिवार को अपने कार्यालय सभागार में …
मुरादाबाद,अमृत विचार। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि गर्भावती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए इलाज के सभी इंतजाम दुरूस्त रखना चिकित्साधिकारियों की जिम्मेदारी है। जीवन रक्षक दवाएं हर हाल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रभारी चिकित्सिधिकारियों से मिले आंकड़े का सत्यापन खुद करने की बात कही।
मंडलायुक्त शनिवार को अपने कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री के सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं की मंडलीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों और मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाली योजनाओं में ढिलाई बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को चिह्नित कर जिम्मेदारी तय करें। लचर कार्यशैली वाले बख्शे नहीं जाएंगे। टूटी और जर्जर सड़कों की मरम्मत कराकर उन्हें गड्ढामुक्त कराने के लिए निर्देश दिया।
बैठक में मुरादाबाद के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सिधिकारी डा. एमसी गर्ग के अलावा मंडल के अन्य जिलों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सिधिकारी, एडी हेल्थ, एडी बेसिक शिक्षा के साथ ही अन्य विभागों के मंडल स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: महिला अस्पताल में आयुष्मान के मरीजों के लिए बढ़ी बेड की संख्या
