दुश्वारियां : अन्नदाताओं की फसल नष्टकर रहे आवारा पशु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बीकापुर/अयोध्या। क्षेत्र में नील गाय व छुट्टा जानवरों के चलते किसानों को बोई हुई फसल बर्बाद हो रही है। आवारा पशु किसानों की फसल चट कर जा रहे हैं। फसल की सुरक्षा के लिए किसानों को रात भर जागकर हाका देने को मजबूर होना पड़ रहा है। विकास खण्ड बीकापुर के उमरनी पिपरी, …

अमृत विचार, बीकापुर/अयोध्या। क्षेत्र में नील गाय व छुट्टा जानवरों के चलते किसानों को बोई हुई फसल बर्बाद हो रही है। आवारा पशु किसानों की फसल चट कर जा रहे हैं। फसल की सुरक्षा के लिए किसानों को रात भर जागकर हाका देने को मजबूर होना पड़ रहा है।

विकास खण्ड बीकापुर के उमरनी पिपरी, सूल्हेपुर, रामनगर, नुवावा बैदरा, परोमा, कोछा, खजुराहट, मऊ, बिलारी, मरुई सहाय सिंह आदि जगहों पर किसान आलू, धान, के साथ सब्जी की खेती भी करते है लेकिन नील गाय व छुट्टा जानवर के आतंक के चलते किसानों को रात दिन अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।

जरा सा मौका मिलते ही आवारा पशु फसलों पर टूट पड़ते हैं। किसान कपिल देव पाठक, परशुराम निषाद, रामजियावन , राजेश यादव, मंसाराम चौरसिया ने बताया कि छुट्टा जानवर व नील गाय की संख्या अधिक होने के चलते बोई फसल की रखवाली में जरा सी चूक हो जाने पर पूरी की पूरी फसल साफ कर देते हैं।

इन जानवरों के बाबत कई बार किसानों ने उच्चधिकारियों को अवगत भी कराया। परन्तु इनसे छुटकारा मिल पाना सम्भव नहीं दिख रहा है। जिम्मेदार अधिकारी छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गो आश्रय स्थलों में रखने में रुचि नहीं ले रहे हैं। किसानों ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने के जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: आवारा पशु से बचने के चक्कर में किशोरी नहर में गिरी, लापता

संबंधित समाचार