कोरोना नियंत्रण में लगी है सभी एजेंसिया: केजरीवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार तड़के कई क्षेत्रों में हुई भारी बारिश और नई दिल्ली में मिंटो ब्रिज पुल के नीचे पानी भर जाने से एक वाहन चालक की उसमें फंसकर मौत हो जाने की घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस वर्ष सभी एजेंसियां कोरोना नियंत्रण में लगी हुई थी और यह …

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार तड़के कई क्षेत्रों में हुई भारी बारिश और नई दिल्ली में मिंटो ब्रिज पुल के नीचे पानी भर जाने से एक वाहन चालक की उसमें फंसकर मौत हो जाने की घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस वर्ष सभी एजेंसियां कोरोना नियंत्रण में लगी हुई थी और यह वक्त एक दूसरे पर दोषारोपण करने का नहीं है।

केजरीवाल ने इस घटना के बाद ट्वीट किया, “ मिंटो ब्रिज से जलभराव निकाल दिया गया है। आज सुबह से ही मैं एजेंसियों के संपर्क में था और वहां से पानी हटाने की प्रक्रिया मॉनिटर कर रहा था। दिल्ली में ऐसे और भी स्थानों पर हम नजर रखे हुए हैं। जहां भी पानी इकट्ठा हुआ है उसे तुरंत पम्प किया जा रहा हैं।” मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “ इस साल सभी एजेंसियां, चाहे वो दिल्ली सरकार की हो अथवा एमसीडी की, सभी कोरोना नियंत्रण में लगी हुई थी।

कोरोना की वजह से उन्हें कई कठिनाइयाँ आईं। ये वक्त एक दूसरे पर दोषारोपण का नहीं है। सबको मिल कर अपनी जिम्मेदारियां निभानी है। जहां जहां पानी भरेगा, हम उसे तुरंत निकालने का प्रयास करेंगे।” इससे पहले मौके पर पहुंचे उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने इस हादसे के लिये दिल्ली सरकार को दोषी ठहराया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के हादसे तब तक होते रहेंगें जब तक कि दिल्ली सरकार अपना गैर जिम्मेदाराना रवैये नहीं छोड़ देतीं। महापौर ने कहा कि केजरीवाल को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और मृतक के परिजनों के लिए सहायता राशि की घोषणा करनी चाहिए। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

संबंधित समाचार