T20 World Cup : श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की बड़ी जीत, ग्लेन फिलिप्स ने खेली 104 रन की शानदार पारी, ट्रेंट बोल्ट ने झटके चार विकेट
सिडनी। न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप में श्रीलंका को 65 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड के पांच अंक हो गए हैं और वह अपने ग्रुप में नंबर-एक पर है। वहीं, श्रीलंका की टीम के सिर्फ दो अंक हैं। कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला …
सिडनी। न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप में श्रीलंका को 65 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड के पांच अंक हो गए हैं और वह अपने ग्रुप में नंबर-एक पर है। वहीं, श्रीलंका की टीम के सिर्फ दो अंक हैं। कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में उनकी टीम ने 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 102 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 64 बॉल में 104 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और चार छक्के लगाए।
A big win for New Zealand to keep their net run rate soaring ?#T20WorldCup | #NZvSL | ?: https://t.co/7YevVnQdfG pic.twitter.com/gnlGWMNVCx
— ICC (@ICC) October 29, 2022
ट्रेंट बोल्ट का तुफान
न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने चार विकेट झटके। वहीं, मिचेल सैंटनर के खाते में दो विकेट आए हैं। टिम साउदी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्युसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट कसून रजिथा ने लिए। वहीं, महेश तीक्ष्णा, धनंजय डी सिल्वा, हसरंगा और लाहिरु कुमारा को एक-एक सफलता मिली।
न्यूजीलैंड ने पावरप्ले के अंदर 15 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे, जिसके बाद फिलिप्स (64 गेंद, 10 चौके, चार छक्के) ने डेरिल मिशेल (24 गेंद में 22 रन) ने 84 रन की भागीदारी निभाकर पारी संभाली। इससे टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया। फिलिप्स का भाग्य ने पूरा साथ दिया, उन्हें दो बार जीवनदान मिला। इस 25 साल के खिलाड़ी ने 12 रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाकर बेहतरीन स्ट्रोक्स लगाये और अपना दूसरा टी20 शतक जड़ा। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने भी न्यूजीलैंड की तरह शुरूआती विकेट गंवा दिए, पर वह इन झटकों से उबर नहीं सका और उसकी पूरी टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर सिमट गयी।
All smiles ?
The @oppo Shot of the Day#T20WorldCup | #NZvSL pic.twitter.com/Ix6pd6cpf5
— ICC (@ICC) October 29, 2022
न्यूजीलैंड के लिये बोल्ट ने नए गेंद से श्रीलंका को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। उन्होंने चार ओवर में 13 रन देकर चार विकेट झटके। यह न्यूजीलैंड की तीन मैचों में दूसरी जीत है जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ उनका पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। अब एशिया कप चैम्पियन श्रीलंका के लिये सेमीफाइनल का सफर काफी मुश्किल हो गया है जिसने तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। सातवें ओवर में श्रीलंका ने 24 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे जिससे उसके हाथों से मैच तभी खिसक गया था। तेज गेंदबाज बोल्ट और टिम साउदी की अनुभवी जोड़ी ने श्रीलंकाई शीर्ष क्रम को झकझोर दिया।
बोल्ट ने अपने शुरूआती स्पैल में तीन विकेट झटक लिए। बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर (21 रन देकर दो विकेट) और ईश सोढ़ी (21 रन देकर दो विकेट) ने भी दो दो विकेट हासिल किये। भानुका राजपक्षे की 22 गेंद में 34 रन की पारी को छोड़कर श्रींलका का कोई भी बल्लेबाज न्यूजीजैंड के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के आगे नहीं टिक सका। टीम को कई बार मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने वाले कप्तान दासुन शनाका (32 गेंद में 35 रन) शनिवार को ऐसा नहीं कर सके। एक हफ्ते पहले आस्ट्रेलिया पर जीत के बाद यह न्यूजीलैंड का पहला मैच था। लेकिन टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया। इससे पहले टीम के लिये फिलिप्स के अलावा केवल दो अन्य बल्लेबाज ही दोहरे अंक के स्कोर तक पहुंच सके। मिशेल के अलावा मिशेल सैंटनर 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
Glenn Phillips scored a magnificent century while Trent Boult chipped in with four wickets as New Zealand thumped Sri Lanka in their Group 1 clash ? #T20WorldCup | Report ?https://t.co/v14F5xbJuW
— ICC (@ICC) October 29, 2022
फिलिप्स ने अपनी यादगार पारी के दौरान स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के खिलाफ शॉट लगाये। उन्होंने पहला छक्का चमिका करूणारत्ने पर लगाया। इससे उनका बड़े शॉट खेलने का आत्मविश्वास बढ़ा और खराब शुरूआत के बाद टीम की रन गति भी बढ़ने लगी। फिलिप्स ने रहस्यमयी स्पिनर महीश तीक्षणा की गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया जिसका उन्होंने दहाड़ते हुए जश्न मनाया। तीक्षणा ने नयी गेंद से प्रभावित किया, उन्होंने ‘डेथ ओवरों’ में ज्यादा ही शार्ट लेंथ में गेंदबाजी की और फिलिप्स ने इसका पूरा फायदा उठाया। न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने 18वें ओवर में लगातार दो छक्के जड़े जिससे 16 रन जुड़े। अंतिम दो ओवरों में न्यूजीलैंड ने 67 रन जोड़े।
श्रीलंकाई खिलाड़ी कैच लपकने और क्षेत्ररक्षण में कमजोर दिखे। श्रीलंकाई टीम के लिये एकमात्र सकारात्मक चीज पहले छह ओवर की गेंदबाजी रही जिसमें उन्होंने खतरनाक फिन एलेन, डेवोन कॉनवे और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का विकेट लिया। तीक्षणा ने अपनी इनस्विंगर से फिन को आउट किया। विलियमसन कासुन रजीता की बाहर जाती गेंद पर कैच देकर आउट हुए। रजीता ने दो विकेट झटके। श्रीलंका के लिये तीक्षणा के अलावा धनंजय डि सिल्वा, लाहिरू कुमारा और वानिंदु हसारंगा डि सिल्वा ने एक एक विकेट प्राप्त किया।
ये भी पढ़ें : ICC T20 World Cup : विराट कोहली के मुरीद हुए ग्रेग चैपल, पाकिस्तान के खिलाफ पारी को बताया- ईश्वर का गीत
