विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने पेश किए मॉडल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। अवध इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छ से ग्यारह तक के छात्र-छात्राओं ने अनेक मॉडल प्रदर्शित किए और उसके बारे में विस्तार से बताया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट उपामन्यु शुक्ला ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर …

अमृत विचार, अयोध्या। अवध इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छ से ग्यारह तक के छात्र-छात्राओं ने अनेक मॉडल प्रदर्शित किए और उसके बारे में विस्तार से बताया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट उपामन्यु शुक्ला ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। न्यायिक मजिस्टेट उपामन्यु शुक्ला व आईडीए सचिव डा. कृतांत सिंह ने विज्ञान के मॉडलों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से इनकी कार्य पद्धति व सिद्धांत के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

विद्यालय के संरक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने शिक्षकों के सहयोग से पौष्टिक एवं स्वादिष्ट आहार बनाया और उसके बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों की पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों की भी प्रदर्शनी आयोजित की गई।

विज्ञान विभागाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने माडलों के निर्माण में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस आयोजन के लिए अध्यक्ष शान्तनु सिंह, निदेशिका कविता सिंह एवं अस्मिता सिंह ने प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विष्णु कुमार गुप्ता ने अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें:- सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी : मेघालय की संस्कृति कला की दिखी झलक

संबंधित समाचार