कानपुर: डेंगू-मलेरिया के विरोध में मच्छरदानी लेकर निकले कांग्रेसी, जमकर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर। डेंगू और मलेरिया ज्यों-ज्यों शहर में पांव पसार रहा है लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को साउथ क्षेत्र के दबौली मोड़ पर कांग्रेसियों ने नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मच्छरदानी लेकर प्रदर्शन किया। हांथों में तख्ती लेकर पैदल मार्च भी निकाला जिसमें जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने …

अमृत विचार, कानपुर। डेंगू और मलेरिया ज्यों-ज्यों शहर में पांव पसार रहा है लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को साउथ क्षेत्र के दबौली मोड़ पर कांग्रेसियों ने नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मच्छरदानी लेकर प्रदर्शन किया। हांथों में तख्ती लेकर पैदल मार्च भी निकाला जिसमें जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने इसदौरान चेताया कि अगर शासन प्रशासन ध्यान नहीं देगा तो बड़ा आंदोलन करेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास अवस्थी के नेतृत्व में कांग्रेसी दबौली मोड़ पर एकत्र हुए। इसदौरान उनके हाथों में मच्छरदानी और नगर निगम होश में आओ लिखी तख्तियां थीं। पैदल मार्च निकालकर जमकर शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास अवस्थी ने कहा कि डेंगू और डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग सो रहा है। शहर में नालियों की न तो सफाई हो रही है और न ही दवाईयों का छिड़काव किया जा रहा है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लगे हैं। कहा कि अगर शासन-प्रशासन जल्द नहीं चेता तो सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन कांग्रेस करेगी। इसदौरान जेपी पाल (प्रदेश सचिव), हरिकृष्ण भारतीय दक्षिण कानपुर अध्यक्ष, ब्रजेश तिवारी, पार्षद संजीव मिश्रा, आदर्श दीक्षित, नरेन्द्र पाल, अंकित पाल, संजीव तिवारी, मोनू मिश्रा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- डेंगू का डंक : बीकापुर में एक की मौत, सोहावल में 11 मरीज मिले

संबंधित समाचार