मेधावी : जेईई एडवांस के बाद आकांक्षा का आईआईटी में चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, तिर्वा/ कन्नौज। जेईई एंडवास परीक्षा में सफलता पाने वाली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा का आईआईटी रुड़की के लिए चयन होने के बाद कालेज प्रशासन ने उसे बधाई दी। विद्यालय की छात्रा नें ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस में पूरे देश में रैंक लाकर विद्यालय व नगर का मान बढ़ाया था। …

अमृत विचार, तिर्वा/ कन्नौज। जेईई एंडवास परीक्षा में सफलता पाने वाली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा का आईआईटी रुड़की के लिए चयन होने के बाद कालेज प्रशासन ने उसे बधाई दी। विद्यालय की छात्रा नें ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस में पूरे देश में रैंक लाकर विद्यालय व नगर का मान बढ़ाया था।

सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा आकांक्षा कुशवाहा ने 10वीं और 12वीं परीक्षा में टॉपर बन कर विद्यालय का मान बढ़ाया था। इसके बाद उसने जेईई एडवांस में चयनित होकर माता-पिता व विद्यालय को गौरवान्वित किया। अब उसका चयन आईआईटी रुड़की में हुआ है। इसकी जानकारी पर कालेज प्रशासन ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्रा व प्रबंधक प्रदीप कुमार गुप्ता ने छात्रा का सम्मान करते हुए उसका उत्साहवर्धन किया। छात्रा आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के साथ अपने माता-पिता के सहयोग को दिया। छात्रा ने कहा कि कड़ी मेहनत व लगन का कोई विकल्प नहीं है, सतत पढ़ाई जरूरी है। कोई भी छात्र नियमित सात से आठ घंटे पढ़ाई करके इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

यह भी पढ़ें:-नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2022 परीक्षा की तारीखों में किया बदलाव, जानें परीक्षा की डेट

संबंधित समाचार